{"_id":"5e6143e58ebc3ec5535e8cbe","slug":"late-arrival-of-teachers-bsa-punished-in-auraiya-auraiya-news-knp54882203","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: विलंब से प्रशिक्षण में पहुंचना शिक्षकों को पड़ा महंगा, बीएसए ने लगाई फटकार दिया दंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: विलंब से प्रशिक्षण में पहुंचना शिक्षकों को पड़ा महंगा, बीएसए ने लगाई फटकार दिया दंड
विज्ञापन
औरैया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने गुरुवार को बीआरसी बाबरपुर अजीतमल में निष्ठा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। विलंब से पहुंचे चार प्रशिक्षु शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए।
शिक्षकों के क्षमा मांगने पर गुरुवार के दिन प्रशिक्षण शून्य करते हुए अगले चरण में होने वाले प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस में प्रशिक्षण लेने तथा गुरुवार को अवकाश लेने का दंड देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने माफ कर दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह गुरुवार को बीआरसी पहुंचे तो कुछ शिक्षक प्रशिक्षण कक्ष में उनकी निगाह बचाकर कमरों मेें प्रवेश कर गए। चार शिक्षक बृजराज सिंह, नंदिता, मोहित, अनामिका काफी विलंब से पहुंचे। विलंब से कमरों में प्रवेश करता देख बीएसए ने इन सभी को कड़ी फटकार लगाई। प्रशिक्षण प्रभारी अरविंद राजपूत ने बताया कि चारों शिक्षक-शिक्षिकाओं के विलंब से आने पर बीएसए द्वारा एक दिन का अवकाश दे दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही अगले चरण में होने वाले प्रशिक्षण में चतुर्थ दिवस में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेने का आदेश दिया गया है। बीईओ सुधीर गुप्ता ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में बीएसए द्वारा कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं।
उधर, ब्लॉक संसाधन केंद्र अजीतमल पर चल रहे पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण का बुधवार को डायट प्रवक्ता विजय सिंह ने निरीक्षण किया। डायट प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा में नई तकनीक व प्रयोग शिक्षण के माध्यम से निष्ठा कार्यक्रम के माध्यम से और भी प्रभावशाली बनाया जाएगा, जिससे बच्चों को आसानी से शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सके।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने कहा कि निष्ठा का लक्ष्य 31 मार्च 2022 तक निर्धारित किया गया है। जिसे शीघ्र ही पूरा करना है। इस दौरान दीपक दुबे, मनोज भदौरिया, पीयूष गौतम, महेश शर्मा, अक्षय राजपूत, बलवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि ने प्रशिक्षण दिया।