फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lanes turned into mud after the drain was diverted into the field.

Auraiya News: नाली खेत में मिला लेने से कीचड़ में तब्दील गलियां

Sun, 28 Jun 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lanes turned into mud after the drain was diverted into the field.
फोटो-9- जसवंत। संवाद - फोटो : 1
अटसू। अजीतमल की ग्राम पंचायत शौहरी गढ़िया के मजरा पुरवा झाबर में बनी नाली कुछ किसानों ने तोड़कर खेत में मिला ली।
विज्ञापन

इससे तालाब तक जाने वाले गंदे पानी की निकासी ठप हो गई। अब यह गंदा पानी गलियों में भर रहा है। इससे कीचड़, जलभराव व गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने थाना समाधान दिवस में शिकायत कर समस्या का समाधान करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पश्चिम दिशा में स्थित तालाब तक मोहल्ले के घरों की पानी की निकासी के लिए नाली बनी हुई थी। इसे कुछ खेतिहारों ने इसे तोड़ दिया है। नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी गलियों में भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी से होकर ही लोगों को आवागमन करना पड़ता है। वहीं प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चे भी आए दिन जलभराव में फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारियों से मामले की जांच कराकर संबंधित विभाग के माध्यम से सरकारी नाली का निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान कृष्णादेवी, कमल, कोमल, जसवंत सिंह व देवेंद्र राजपूत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लोग बोले-कोई सुनवाई नहीं हो रही
समस्या की शिकायत कई बार ब्लॉक कार्यालय में दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में गंदगी व कीचड़ से लोग ज्यादा परेशान हैं।- जसवंत सिंह
जलभराव के चलते ग्रामीणों को निकलने में समस्या हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। गंदगी व कीचड़ से उठती दुर्गंध से घर में रहना मुश्किल हो रहा है।- देवेंद्र राजपूत
-------------
पुरवा महिपाल और जोगी डेरा में नालियां चोक
कंचौसी। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर के मजरा जोगी डेरा व नौगवा के मजरा पुरवा महिपाल में नियमित सफाई न होने से नालियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं। गलियों में भरा गंदा पानी और कीचड़ सड़क पर फैलने से लोग परेशान हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव व कीचड़ से उन लोगों को आधा किलोमीटर का चक्कर लगाकर बाजार जाना पड़ रहा है। आरोप है कि सफाईकर्मी नालियों की सफाई करने नहीं आता है। करीब एक साल से जलभराव व गंदगी से गांव के लोग परेशान हैं।

गांव में न तो पानी की निकासी की व्यवस्था है और न ही आने-जाने का साफ रास्ता बनाया गया है। बताया कि गांव में सफाई कर्मी तैनात हैं। इस संबंध में बीडीओ सहार राजनारायन पांडेय ने बताया कि जल्द सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी। (संवाद)

फोटो-9- जसवंत। संवाद

फोटो-9- जसवंत। संवाद- फोटो : 1

फोटो-9- जसवंत। संवाद

फोटो-9- जसवंत। संवाद- फोटो : 1

फोटो-9- जसवंत। संवाद

फोटो-9- जसवंत। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed