फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lamps of devotion lit at the martyr's memorial in memory of 18 martyrs

Auraiya News: 18 बलिदानियों की स्मृति में शहीद स्मारक पर जले श्रद्धा के दीप

Wed, 29 Nov 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 29 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lamps of devotion lit at the martyr's memorial in memory of 18 martyrs
औरैया। भारत प्रेरणा मंच की ओर से बुधवार को देवकली मंदिर के निकट स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर बलिदानियों को याद किया गया। संस्था के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने बताया कि 29 नवंबर 1857 को अंग्रेज सरकार के जलीय बेड़े से लोहा लेते हुए देवकली मंदिर शेरगढ़ घाट के निकट खानपुर निवासी रामप्रसाद पाठक व उनके 17 साथियों ने बलिदान दे दिया था।
विज्ञापन

संस्था अनेक वर्षों से मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण उत्सर्ग करने वाले बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। संस्था के अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम ने कविताओं के माध्यम से बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ नागरिक समिति के ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, संस्कृत महाविद्यालय के प्रवक्ता कवि डॉ. गोविंद द्विवेदी, कवि गोपाल पांडे, प्रधानाध्यापक बूढ़ा दाना निर्मल पांडे, अंकित तिवारी, उमेश, आदिल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्मारक पर 18 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed