फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lakhs of rupees stolen from the deserted house of inspector and truck driver

Auraiya News: दरोगा व ट्रक चालक के सूने मकान से लाखों की चोरी

Mon, 16 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from the deserted house of inspector and truck driver
अछल्दा। लक्ष्मी नगर में शनिवार रात चोरों ने यातायात दरोगा व ट्रक चालक के सूने मकान से करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी अवधेश कुमार कानपुर में यातायात दरोगा के पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ कानपुर में ही रहते हैं। शनिवार रात चोर उनके सूने मकान के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन

चोरों ने कमरे में रखी सिलाई मशीन, सिलिंडर, बैट्री, तीन कंबल समेत करीब 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने मोहल्ले के ही जयवीर सिंह के सूने मकान को निशाना बनाया। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी अंगूठी, जंजीर समेत एक लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयवीर 10 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ आगरा में रहने गया था। इसके बाद चोर श्याम सिंह के घर के बाहर खड़ी साइकिल भी चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने मकानों के ताले टूटे देख पुलिस व गृहस्वामियों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पड़ताल के साथ पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed