फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Laborer dies of illness, allegation of poisoning

Auraiya News: बीमारी से मजदूर की मौत, जहर खिलाने का आरोप

Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies of illness, allegation of poisoning
औरैया। बीमार चल रहे क मजदूर की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। इसी दौरान युवक के ससुरालीजन गांव पहुंचे और जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव कखावतू निवासी दिनेश कुमार (40) मजदूरी करता था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी गई। कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। जानकारी पर सदर कोतवाली के गांव भरसेन निवासी मृतक का साले मंजेस ने गांव पहुंचकर हंगामा किया और मृतक के परिजन पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची।
विज्ञापन

जांच के बाद परिजन से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। काफी समय से उसकी तबीयत खराब थी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक की बीमारी से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed