{"_id":"5df3ddbd8ebc3e87e86b195c","slug":"kumari-meenu-wins-the-debate-competition-auraiya-news-knp532034040","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुमारी मीनू ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुमारी मीनू ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आरएनटीसीपी के अंतर्गत टीबी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन जनता इंटर कालेज ककोर बुजुर्ग में किया गया। जिसमें मौजूद लोगों को स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीबी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया और स्वास्थ्य विभाग मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है।
ग्राम ककोर बुजुर्ग स्थित जनता इंटर कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डा. नवीन कुमार ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक किया और विभाग द्वारा मरीजों को मिलने वालीं सुविधाओं की जानकारी विस्तार से दी। जिला को-आर्डिनेटर रविभान सिंह द्वारा टीबी रोग के लक्षण, बचाव व उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद वाद-विवाद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें स्कूल के 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला को-आर्डिनेटर ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी मीन, द्वितीय स्थान अनुष्का और तृतीय स्थान रचना ने प्राप्त किया। इसके अलावा निहाल और गुलनाज सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में उप जिला क्षयरोग अधिकारी, प्रधानाचार्य के अलावा महेश मिश्रा, श्याम कुमार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिला को-आर्डिनेटर रविभान सिंह, शैलेंद्र, संदीप, सर्वेश के अलावा स्कूल के शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।