{"_id":"6032a30a8ebc3ee96959ab0c","slug":"krishna-sudama-katha-auraiya-news-knp6133145160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण-सुदामा की मित्रता की मार्मिक कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण-सुदामा की मित्रता की मार्मिक कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। क्षेत्र के गांव सिखरना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य पं. श्याम जी द्विवेदी ने रविवार को कृष्ण-सुदामा मित्रता की मार्मिक कथा सुनाई।
आचार्य ने कहा कि कृष्ण-सुदामा की दोस्त मिसाल है। कहा कि दोस्त बनाना बहुत आसान है लेकिन कृष्ण जैसा दोस्त मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। जब सुदामा अपने बाल सखा कृष्ण से मिलने द्वारिका जाते हैं तो भगवान कृष्ण सुदामा के आने का संदेश पाते ही नंगे पैर उन्हें लेने दौड़ पड़ते हैं। सुदामा की दीन दशा देखकर भगवान कृष्ण के आंसू थमने का नाम नहीं लेते। उन्होंने आंसुओं से सुदामा के पैर धो दिए। कहा कि ये कृष्ण का अपने मित्र सुदामा के प्रति अनन्य प्रेम दर्शाता है। इस दौरान लल्लू सिंह मौजूद रहे।
धनुष टूटते ही पंडाल में गूंजा जय श्रीराम
औरैया। गांव हरचंदपुर में शनिवार को धनुष भंग लीला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल मोहन शर्मा ने राम दरबार की आरती उतारकर किया। धनुष टूटते ही पंडाल में जयश्रीराम के नारे गूंजे। इस मौके पर प्रवीण शर्मा जिलाध्यक्ष यूपीपीसीएल, शमशेर सिंह सेंगर, लल्लू ठाकुर, शोभित पांडेय, राजेश शर्मा, पीयूष शर्मा, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, केहर सिंह सेंगर, हीरा ठाकुर, सतीश चंद्र दुबे आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र मिश्रा ने किया। (संवाद)