फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   khanpur churaha name will be devkali

खानपुर चौराहा का नाम बदलकर होगा देवकली चौराहा

Sat, 27 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
khanpur churaha name will be devkali
औरैया। ऐतिहासिक देवकली मंदिर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले खानपुर चौराहे का नाम जल्द बदलकर देवकली चौराहा किया जाएगा। इसके साथ ही सुभाष चौक से इंडियन ऑयल तक जाने वाले मार्ग का नाम भी सुभाष मार्ग होगा।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने ट्रस्ट के लोगों की रुचि को देखते हुए देवकली मंदिर जाने वाले मार्ग व इसी मार्ग पर पड़ने वाले चौराहे को देवकली चौराहा नाम दिए जाने के लिए पालिका ईओ बलवीर सिंह को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही देवकली मंदिर जाने वाले मार्ग का नाम भी देवकली मार्ग करने की बात कही है।
विज्ञापन

खानपुर चौराहे का नाम बदले जाने की सुगबुगाहट पर अमर उजाला ने 20 फरवरी के अंक में प्रमुखता से खबर छापी थी। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया जिले में देवकली मंदिर ऐतिहासिक और भव्य है। इसके नाम से चौराहा और सड़क का नाम होना औरैया के लिए गौरव की बात होगी। साथ ही सुभाष चौक से लेकर इंडियन ऑयल तक जाने वाले कानपुर रोड का नाम बदलकर सुभाष मार्ग किए जाने को भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। डीएम के इस निर्णय को लेकर शहर के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed