फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kchcadhari crimnals attacked , looted cash and jewelery

कच्छाधारी बदमाशों का धावा, लूटे नगदी व जेवरात

Thu, 20 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 20 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kchcadhari crimnals attacked , looted cash and jewelery

सदर कोतवाली के मोहल्ला गायत्री नगर में बुधवार मध्य रात्रि बाद कच्छाधारी बदमाशों ने एक घर में डाका डाला। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे भाई व बहन को लाठी-डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन





गृहस्वामी की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी ने अन्य लोगों को सूचना दी, लेकिन देर रात होने के कारण कोई नहीं आया। बदमाशों ने गृहस्वामी की पिटाई करने के बाद घर में रखे जेवरात व नगदी लूट ली। डकैती की सूचना पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




मोहल्ला गायत्री नगर निवासी शशिवेंद्र सिंह अपनी पत्नी पिंकी व साले पंकज के साथ रहते हैं। दो दिन पूर्व शशिवेंद्र मथुरा किसी कार्य से गए हुए थे। घर में पिंकी व पंकज थे। बीती रात्रि दो बजे सात कच्छाधारी बदमाश आए और आते ही पिंकी व पंकज की लाठी-डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिंकी की चीखपुकार पड़ोस रहने वाले जेठ प्रमोद कुमार ने सुनी तो उन्हें बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने प्रमोद व उसकी पत्नी गीता देवी पर भी हमला बोल दिया। खुद पर हमला होते देख प्रमोद व गीता चिल्लाए, लेकिन घर एकांत में होने के कारण कोई नहीं आ सका।


 
बदमाशों ने पिंकी व पंकज की पिटाई करने के बाद घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व 10 हजार रुपये नगद लूट लिए।


मोहल्ले में डकैती पड़ने की सूचना अन्य मोहल्ले वालों को लगी तो उन्होंने घायल पिंकी व पंकज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डकैती की वारदात से मोहल्लेवासियों में दशहत व्याप्त है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

 
:
पहले इलाज कराओ, जांच करवाएंगे- औरैया। पीड़ित गीता देवी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पहले उन्होंने फोन पर पुलिस को सूचना दी। जब फोन नहीं लगा तो वह कोतवाली पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी एक दरोगा को दी। बावजूद इसके घटना के आठ घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।


 

पिटते रहे लोग, सोती रही पुलिस-  औरैया। मोहल्ला गायत्री नगर में कच्छाधारी आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने 40 मिनट तक जमकर तांडव किया। बदमाशों ने गृहस्वामी की पिटाई भी की, लेकिन पुलिस सोती हुई नजर आई। इतनी गंभीर वारदात होने के बावजूद पुलिस को घटना की जानकारी न होना, पुलिस के लिए सवालिया निशान बना हुआ है।


 

गायब दिखी गश्ती, बदमाशों ने की मस्ती - औरैया। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने रात के समय चीता मोबाइल पुलिसकर्मियों को गश्त के लिए तैनात किया है।


शहर के जालौन चौराहे के पास स्थित गायत्री नगर मोहल्ले में बदमाश 40 मिनट तक तांडव करते रहे और पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। जनता के जहन में एक सवाल कौंध रहा है कि आखिर उस वक्त कहां गई थी गश्ती पुलिस।


 

मुझे डकैती की वारदात की जानकारी नहीं मिली है। न ही कोई पीड़ित कोतवाली आया है। अब मामले की जानकारी हो गई है। हम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी जाएगी।- विक्रमाजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed