{"_id":"603a8cc18ebc3ee8fa486422","slug":"kanpur-beat-lucknow-auraiya-news-knp614565929","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को हराकर कानपुर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को हराकर कानपुर फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ स्थित श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय शहीद ए कारगिल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को कानपुर और लखनऊ की टीम के बीच सेमीफाइनल खेला गया। इसमें कानपुर की टीम पांच विकेट से विजयी रही।
स्पोर्ट्स गैलेक्सी लखनऊ ने 20 ओवर में 126 रन बनाए। अक्षत शर्मा ने 26 व पृथुल ने 23 रन बनाए। कानपुर की ओर से चारू ने दो विकेट हासिल किए। जेम इलेवन कानपुर की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कानपुर की तरफ से शहजादे ने 40 व निहाल ने नाबाद 33 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच शहजादे को दिया गया।
टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच मास्टर क्लास एकेडमी गाजियाबाद और एकता क्लब इटावा के बीच हुआ। इटावा ने पहले बल्लेबाजी कर 60 रन बनाए। गाजियाबाद की तरफ से सुमित प्रजापति ने 11 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में गाजियाबाद ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच सुमित प्रजापति को दिया गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल शौर्य क्लब इटावा व शिकोहाबाद के बीच खेला गया। शिकोहाबाद ने 15 ओवरों में 111 रन बनाए। मोहित ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। इटावा की ओर से युवराज ने तीन विकेट लिए। जवाब में इटावा ने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आनंद प्रकाश को दिया गया। अंपायर मोहित यादव हीरो, रवि कुमार, मोहित शुक्ला, स्कोरर वैभव गुप्ता, कमंटेटर निक्की चौहान व विशाल पालीवाल रहे। इस अवसर पर डॉ. डीपी सिंह चौहान, शंटू यादव, भोलू, आयुष, रमन, राज, नितिन, पवन मौजूद रहे।