फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kannauj vegetable vendor ds in road accident

Auraiya News: जिले के आगमन पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Tue, 19 Sep 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
kannauj vegetable vendor ds in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का सोमवार को शहर में जोरदार तरीके से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा। ऐसे में यातायात व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हुई। हाईवे से लेकर शहर में जाम की स्थिति बनती रही। वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा।

दोपहर एक बजे के करीब भाजपा जिलाध्यक्ष की कानपुर देहात सीमा से हाईवे पर महटौली समीप इंट्री हुई। जहां स्वागत में पहले से जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वाहनों का काफिला इंडियन आयल होता हुआ देवकली चौराहा पहुंचा। जहां पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। वहीं जालौन चौराहा पर दो बुलडोजरों से फूलों की बौछार की गई। इसके बाद फफूंद चौराहा, ब्लाक गेट, संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील गेट होते हुए तुर्कीपुर भाजपा कार्यालय तक रोडशो समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, भाजपा के जिलामंत्री विशाल शुक्ला, सर्वेश कठेरिया, शिवपाल सिंह भदौरिया, सोनू मिश्रा, यशवीर सिकरवार, मधुरेश शुक्ला, राजेश वर्मा, अरविंद चौबे, रविंद्र चतुर्वेदी समेत सैंकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिले से लगा रहा जाम
औरैया सीमा में सैकड़ों वाहनों के पहुंचने पर भाऊपुर के पास कुछ देर के लिए काफिला रुका। इस बीच कानपुर-इटावा हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। आगे चल रहे वाहनों के कारण पीछे काफी वाहन रेंगते नजर आए। शहर के दयालपुर के पास भी करीब आधे घंटे तक लोग औरैया शहर में प्रवेश करने के लिए परेशान नजर आए। इस बीच ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने व वाहन गुजारने में पसीना छोड़ती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed