{"_id":"693f001bf98a0ba66407637f","slug":"kamalkants-close-aide-will-appear-before-nia-after-a-day-auraiya-news-c-211-1-aur1009-136125-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कमलकांत का करीबी एक दिन बाद एनआईए के सामने होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कमलकांत का करीबी एक दिन बाद एनआईए के सामने होगा पेश
Sun, 14 Dec 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
औरैया। कमलकांत का करीबी अजीत एक दिन बाद एनआईए के सामने पेश होगा। पटना पहुंचने के लिए वह मंगलवार को शहर से रवाना हो सकता है।
एनआईए की छापा मारी के बाद उनके करीबियों को नोटिस थमाया गया था। अब इसकी चर्चा और तेज हो गई है। शहर स्थित जिला अस्पताल के पास रहने वाले कमलकांत वर्मा, उनके परिजन और करीबी के घरों पर पटना एनआईए टीम ने चार दिसंबर को छापा मार कार्रवाई की थी।
करीब 15 घंटे तक 13 टीमों ने अलग-अलग जगहों से अभिलेख और असलहे खंगाले थे। अब एनआईए ने उनके साझेदार नेविलगंज निवासी नीलू अग्रवाल, दिबियापुर रोड मोहल्ला होमगंज निवासी अजीत मिश्रा और शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी देवेंद्र बाजपेयी को पुलिस के माध्यम से नोटिस जारी किया है।
अजीत को 17, नीलू को 18 और देवेंद्र को 19 दिसंबर को बिहार के पटना स्थित एनआईए ऑफिस तलब किया गया था। नोटिस आने के बाद कोतवाली पुलिस ने घर जाकर उनके परिवार को नोटिस थमाया था। पटना स्थित एनआईए ऑफिस में तलब होने के लिए अजीत मंगलवार को शहर से रवाना हो सकते हैं। वहां उन्हें एनआईए के सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद नीलू और देवेंद्र को एनआईए के सामने पेश होना है।