{"_id":"69ea6e3488d9bf18f60053ae","slug":"kajal-daughter-of-a-vegetable-vendor-excelled-in-intermediate-examination-securing-seventh-position-in-the-district-auraiya-news-c-211-1-ka11004-143611-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सब्जी विक्रेता की बेटी काजल ने इंटर में लहराया परचम, जिले में सातवां स्थान हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सब्जी विक्रेता की बेटी काजल ने इंटर में लहराया परचम, जिले में सातवां स्थान हासिल
Fri, 24 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सीमित संसाधनों के बावजूद हौसले बुलंद हों तो सफलता जरूर मिलती है। इसका जीवंत उदाहरण बनी हैं छोटेलाल इंटर कॉलेज, रतनपुर समयान की छात्रा काजल, इन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान हासिल किया है। काजल की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
काजल के पिता मिथलेश कुमार फुटकर सब्जी विक्रेता हैं, जबकि मां नीलम गृहिणी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। काजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
काजल ने वर्ष 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में उन्होंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसका सपना सिविल सेवा में जाकर अधिकारी बनने का है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर सिविल सर्विस की तैयारी करेंगी और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करेंगी। उनका कहना है कि बेटियों को आगे बढ़ने से रोकना नहीं चाहिए, क्योंकि आज बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। काजल की इस सफलता पर उनकी दादी राम जानकी ने मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत करती रहें।