फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jogi camp half a dozen children sick

जोगी डेरा में आधा दर्जन बच्चे बीमार

Sat, 06 Aug 2016 11:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 06 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jogi camp half a dozen children sick
दूषित पानी पीने से सौ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती - फोटो : ANI
 ब्लाक सहार की ग्राम पंचायत ढिकियापुर कंचौसी के मजरा डेरा जोगी में संक्रामक रोग की चपेट में आधा दर्जन बच्चे आ गए हैं। इन्हें सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेरा जोगी के लोगों ने बताया कि गांव में गंदगी फैली है। कई बार कहने के बाद भी साफ-सफाई  नहीं हुई। इससे संक्रामक रोग की चपेट में बच्चे आए हैं। अब तक गांव में डाक्टरों की टीम भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन


चार सौ की आबादी वाले डेरा जोगी में जलनिकासी के इंतजाम नहीं हैं। इससे गंदा पानी लोगों के घरों के आसपास जमा है। इससे  संक्रामक रोग फैल गया।  शुक्रवार की रात  आधा दर्जन बच्चे गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। गांव के  श्यामू(6) पुत्र शेरा, गोपाल(10) पुत्र रामनाथ, राकेश(13) पुत्र रेशमनाथ, उमा देवी(8) पुत्री रेशमनाथ को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दो बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डेरा के अधिकतर लोग सावन के  महीने में विभिन्न शहरों में मांगने खाने के लिए चले गए हैं। गांव में महिलाएं व बच्चे ही हैं। अचानक बीमारी फैलने से गांव में हड़कंप मचा है। बस्ती के लोगों ने बताया कि पहले कुछ डाक्टर खून की जांच करने व दवाई देने आते थे। इस बार यह  नहीं आए हैं। ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार ने उच्चाधिकारियों से डेरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed