फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jeharkhurani in bus

दिल्ली से आ रही बस में जहर खुरानी, यात्रियों ने दो को पकड़ा

Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
jeharkhurani in bus
औरैया। दिल्ली से प्राइवेट बस से औरैया आ रहे जालौन निवासी दो युवकों को जहरखुरानों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बैग लूट लिया। इटावा के पास बस रुकने पर तीन जहरखुरान उतर गए। जबकि शक होने पर यात्रियों ने उनके दो साथियों को दबोचकर पीट दिया। पुलिस ने बेहोश युवकों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जालौन के मोहल्ला तोपखाना निवासी अनस पुत्र आबिद अली व शाह आलम पुत्र यूनुस दिल्ली में आइसक्रीम बेचते हैं। मंगलवार शाम दोनों दिल्ली से प्राइवेट बस से औरैया आ रहे थे। रास्ते में बस में सवार पांच युवकों में से दो ने अनस व शाह से बात की और उन्हें कोल्डड्रिंक पिला दी। दोनों के बेहोश होने पर इटावा के पास बस रुकते ही तीन युवक बैग लेकर उतर गए। अनस और शाह को अचेत देख कुछ यात्रियों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने दो जहरखुरानों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। चालक ने बस को जालौन चौराहे के पास रोका और पुलिस को सूचना दी। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम फिरोज व आकाश निवासी मोहल्ला चौबिया इटावा बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने बेहोश यात्रियों को 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर अनस ने बताया कि बातचीत में युवकों के ठीक लगने पर उसने कोल्डड्रिंक पी थी। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। यात्रियों ने बताया कि अनस और शाह आलम के पास बैठे तीन युवक इटावा पार करने के बाद एक होटल पर बस रुकते ही उतरे थे। जबकि यहां बस का स्टॉप भी नहीं था। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि बैग में अनस के 12 हजार रुपये, कपड़े व चार मोबाइल फोन थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed