फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   jcb

छात्र ने बनाया जेसीबी का मॉडल, दंग रह गए अधिकारी

Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
jcb
फोटो-16एयूआरपी-1- छात्र द्वारा बनाया गया जेसीबी का माडल। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूँद(औरैया)। भाग्यनगर ब्लाक के परिषदीय स्कूलों की संकुल शिक्षक बैठक उच्च प्राथमिक स्कूल कोठीपुर में हुई। जिसमें छात्र द्वारा हाइड्रोलिक प्रेसर से कार्य करने वाली जेसीबी का मॉडल पेश किया गया। छात्र के हुनर को देख अधिकारी दंग रह गए। वेस्ट मैटेरियल से बनाए गए माडल की अधिकारियों ने सराहना की।
विज्ञापन

गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर में संकुल दौलतपुर व नियामतपुर की बैठक हुई। बैठक में बीईओ रविकेश कुमार सहित एसआरजी व एआरपी द्वारा मिशन प्रेरणा के तहत जानकारी दी गयी। शिक्षकों ने अपने स्कूलों में शिक्षण कार्य हेतु स्वयं से निर्मित चार्ट, टीएलएम का प्रदर्शन किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील यादव ने अपने टीएलएम के प्रदर्शन के अलावा कक्षा छह के छात्र योगेश व कृष्ण द्वारा बनाये गए देसी ब्लूटूथ स्पीकर व कक्षा सात के छात्र अमन प्रकाश द्वारा बनाये गए जेसीबी वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन कराया। इस दौरान छात्र अमन ने अधिकारियों को बताया कि उसने जेसीबी बनाने के लिए वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

जिसमें सीरेंज, ग्लूकोस बोतलों, गत्ते का इस्तेमाल किया गया है। छात्र ने सभी के सामने उसे चलाकर भी दिखाया। इस दौरान छात्र द्वारा बनाई गई जेसीबी से समोसे को उठा कर दोने पर रखवा कर कंट्रोलिंग देखी गई। बीईओ ने छात्रों के माडल देख उनकी सरहाना करते हुए पुरस्कृत किया। बीईओ ने इस कार्य हेतु छात्रों को प्रेरित करने वाले विज्ञान शिक्षक सुनील यादव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों के मॉडल को इंस्पायर एवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। इस मौके पर एसआरजी सौरभ त्रिपाठी, मनोज राठौर, पूनम द्विवेदी, आलोक मिश्रा, शिवेंद्र कुशवाहा व संदीप गुप्ता सहित सभी स्कूलों के हेड मास्टर व संकुल शिक्षक मौजूद रहे।

फोटो-16एयूआरपी-2- छात्र को प्रोत्साहित करते बीइओ रविकेश कुमार। संवाद

फोटो-16एयूआरपी-2- छात्र को प्रोत्साहित करते बीइओ रविकेश कुमार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed