फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   janmejay nagri temple famous as mokch dwar

मोक्ष का द्वार है जनमेजय नगरी के भोले नाथ

Sun, 01 Aug 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
janmejay nagri temple famous as  mokch dwar
औरैया। कस्बा मुरादगंज में अयाना रोड पर जनमेजय नगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। इस मंदिर की स्थापना राजा परीक्षित ने कराई थी। मान्यता है कि सावन में जो भक्त विधिविधान से मंदिर में आकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह मोक्ष द्वार के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन

अलीपुर निवासी आचार्य राम नरेश पांडेय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार द्वापर युग में जनमेजय नगरी में विशाल सर्प यज्ञ हुआ था। तब सारे विश्व की नाग जाती नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई थी। उसी दौरान इंद्र के कहने पर तच्छक नाग को अभय दान मिला था। तब राजा परीक्षित को ज्ञान प्राप्त हुआ और उन्होंने शिवलिंग की स्थापना कराई थी। यहीं पर महर्षि वेदव्यास ने राजा परीक्षित व जनमेजय नगरी के लोगों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया था। राजा परीक्षित इस मंदिर में पूजा करते थे।
विज्ञापन

दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं भक्त
समाजसेवी शिवनाथ सिंह पाल ने बताया कि मंदिर की महत्ता बनाए रखने के लिए कस्बा जाना निवासी तुलसा कुँवर दीक्षित ने 150 वर्ष पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। यहां रोशनपुर, चौकी, अयाना, मुरादगंज, आगरा, कानपुर, दिल्ली, भिंड, ग्वालियर आदि जगहों से लोग सावन में सोमवार को दर्शन करने आते हैं। प्रतीक त्रिपाठी ने बताया कि यहां भक्तों की अपार भीड़ होती है। दर्शन से मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed