फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jam at Kanchausi railway crossing, people struggled for two hours

Auraiya News: कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम, दो घंटे जूझे लोग

Wed, 05 Mar 2025 05:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 05 Mar 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Jam at Kanchausi railway crossing, people struggled for two hours
रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। - फोटो : रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम।

विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। रसूलाबाद-कंचौसी मार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन से पूर्वी क्रॉसिंग पर बुधवार को जाम लग गया। इससे वहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में फंसकर लोग हलकान नजर आए। दो घंटे बाद जाम बहाल हो सका।


बुधवार को भी सुबह 11 बजे कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग बंद हो गई। इसके बाद ये क्रॉसिंग तब खुली, जब यहां से एक-एक करके आठ एक्सप्रेस और छह मालगाड़ियां पास हो गईं। इससे यहां भीषण जाम लग गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन






फंसे रहे लोगों का कहना था कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण जरूरी है। क्रॉसिंग बंद होने से आए दिन जाम लगता है। रेलकर्मी के अनुसार दिल्ली-हावड़ा रूट पर लगातार आठ एक्सप्रेस ट्रेनें, नार्थ ईस्ट, नीलांचल एक्सप्रेस, उत्तर पूर्व एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा सुपरफास्ट सहित दो एक्सप्रेस ट्रेनें पास की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके अलावा डीएफसी ट्रैक पर चार मालगाड़ियों को भी पास कराया गया। इससें गेट बूम गिरा रहा। ट्रेनों के पास होने के बाद क्रॉसिंग खुलने पर वाहनों को एक-एक कर निकाला जा सका था। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन सवार एक दूसरे से झगड़ते नजर आए। चौकी पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed