{"_id":"66118d606ffb4274870ad60f","slug":"investigations-stalled-in-chc-health-services-are-in-poor-condition-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110589-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएचसी में जांचें ठप, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएचसी में जांचें ठप, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं। सीएचसी पर जांचें ठप हैं। मरीजों को निजी पैथोलॉजी में जांचें करानी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में एक रुपये के पर्चे पर परामर्श से लेकर जांच व दवाओं की सुविधा का दावा किया जाता है, लेकिन मशीनें बंद होने से मरीजों की जेब पर भारी पड़ रही हैं।
सीबीसी, इलेक्ट्रोलाइट व बायोकेमिस्ट्री की जांचें खास तौर पर बंद हैं। इन दिनों संक्रामक बीमारियों में खांसी, जुकाम व बुखार से लेकर मौसमी बीमारियों के मरीजों की भरमार है। इन मरीजों की सीबीसी जांच जरूरी है। कई सीएचसी पर एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मशीनों को चालू नहीं कराया जा सका है। सीएचसी बीमार पड़ी हैं, इन्हें सुविधाओं के मामले में खरा बनाने में कहीं न कहीं लापरवाही बरती जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
सीन-1
बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना 250 से ज्यादा मरीज आते हैं। इलेक्ट्रोलाइट और बायोकेमिस्ट्री मशीन लगभग एक माह से खराब होने के चलते बंद पड़ी हैं। जांचे नहीं हो पा रही हैं। पांच दिनों से सीबीसी मशीन चैंबर खराब होने के चलते बंद है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि खराब पड़ी मशीनों को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। मरम्मत होने के बाद ही जांचें शुरू हो पाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सीन-2
एरवाकटरा सीएचसी में रोजाना 100 से 150 मरीज ओपीडी में आते हैं। सीएचसी में नई एक्सरे मशीन आए हुए दो माह का समय बीत चुका है। टेक्नीशियन का अभाव होने की वजह से एक्सरे मशीन को प्रभावी नहीं किया जा सका है। हड्डी रोगी से लेकर टीबी के मरीजों को बिधूना जाना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि टेक्नीशियन को लेकर मांग उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
सीन-3
सहार सीएचसी में रोजाना 80 से ज्यादा मरीज ओपीडी में आते हैं। यहां सीबीसी मशीन पिछले काफी दिनों से बंद पड़ी हुई है। सीबीसी जांच कराने के लिए मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। ऐसे में 300 से लेकर 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
सीन-4
अयाना सीएचसी में सीबीसी मशीन रीजेंट के अभाव में शोपीस बनी हुई है। सीबीसी जांच नहीं हो पा रही है। वहीं पिछले दिनों डीएम नेहा प्रकाश व सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा की मौजूदगी में यहां एक्सरे मशीन पहुंची, लेकिन टेक्नीशियन की तैनाती की वजह से एक्सरे मशीन का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। मरीजों को 25 किमी दूर औरैया जाना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि रिजेंट को लेकर डिमांड भेजी गई है। वहीं टेक्नीशियन की तैनाती के बाद एक्सरे मशीन प्रभावी हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
टेक्नीशियन की तैनाती के संबंध में शासन स्तर से निर्देश जारी होंगे। वहीं जहां तक सीबीसी मशीनों के रीजेंट को लेकर बंद होने की समस्या है तो उन्हें जल्द दूर कराया जाएगा। डिमांड अनुसार रीजेंट प्रत्येक सीएचसी पर भेजा जाएगा। वहीं बंद पड़ी जांचों को जल्द प्रभावी किया जाएगा।
-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ