{"_id":"69ea6ed4675619231b0ca34a","slug":"interview-of-intermediate-top-3-auraiya-news-c-12-knp1001-1499852-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंटरमीडिएट के टॉप-3 का इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंटरमीडिएट के टॉप-3 का इंटरव्यू
Fri, 24 Apr 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो-41- अनुष्का को मिठाई खिलाती मां संजय देवी व मौजूद अन्य परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। गांव रामपुर बिहारी निवासी छात्रा अनुष्का बाथम ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया है। वह श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का की उपलब्धि पर घर से लेकर स्कूल में खुशी का माहौल है। अनुष्का ने बताया कि पिता प्रेमकुमार पीआरडी जवान हैं और कलक्ट्रेट में कार्यरत हैं। मां संजय देवी ने पढ़ाई के लिए लगातार प्रेरित किया। हर कदम पर उसका साथ दिया। परिवार के समर्थन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। रोजाना साइकिल से घर से पांच किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाती थी। साल भर के अभ्यास के बाद यह परिणाम आया है। इंजीनियर बनना चाहती हूं और। इसके लिए अभी से आईआईटी की तैयारी कर रही हूं। अनुष्का के उत्कृष्ट परिणाम के बाद उनकी दादी मुन्नी देवी समेत पूरे परिवार में खुशी की लहर है। तीन बहनों व एक भाई में अनुष्का सबसे बड़ी है। (संवाद)
इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान पाने वाले राज दुबे बनना चाहते हैं इंजीनियर
औरैया। शहर के जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज के छात्र राज दुबे ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में 455 अंक हासिल करते हुए 91 प्रतिशत अंक पाए हैं। जिले की टॉप-10 मेधावियों की सूची में इकलौते छात्र के रूप में जगह बनाने वाले राज दुबे इंजीनियर बनना चाहते हैं। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद वह स्कूल पहुंचे जहां शिक्षकों ने उनका मुंह मीठा कराया।
उन्होंने बताया कि सालभर की निरंतर पढ़ाई के बाद उन्हें यह स्थान मिला है। दिन में छह से आठ घंटे की पढ़ाई के साथ-साथ सेल्फ स्टडी की भूमिका अहम रही है। साथ ही शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग भी उनके काम आया। प्रत्येक विषय के लिए योजना बनाकर पढ़ाई की थी। आंकिक सवालों से लेकर थ्योरी में लिखकर अभ्यास किया जिससे पेपर देने से पहले काफी आत्मविश्वास बढ़ गया था। इंजीनियर बनने की चाहत रखने वाले राज बिना समय गंवाए आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
किसान की बेटी शिवान्या ने पाया जिले में तीसरा स्थान
दिबियापुर। कस्बा स्थित स्वामी प्रेम शिवानंद इंटर कॉलेज की छात्रा शिवान्या ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में 452 अंक पाते हुए 90.4 प्रतिशत अंक पाए हैं। बृहस्पतिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम के बाद उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल पहुंची शिवान्या व उनके परिजन को सम्मानित किया गया। गांव अमौआहार निवासी शिवान्या ने बताया कि उनके पिता नरेश चंद्र किसान हैं। गांव से रोजाना वह साइकिल से स्कूल आती थीं। घर पर नौ घंटे रोजाना पढ़ाई करती थीं। निरंतर पढ़ाई के बाद परीक्षा के दिनों में पेपर आसान लग रहा था। एक साल तक की गई पढ़ाई के बाद आत्मविश्वास जाग गया था। प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग तैयारी की थी। आंकिक सवालों से लेकर थ्योरी का लेखन के जरिए अभ्यास किया था। शिक्षकों के मार्गदर्शन में की गई तैयारी से ये नंबर पाए हैं। उन्होंने बताया कि अब वह स्नातक की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी करेंगी।