फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Instead of depositing in the post office, he invested 18 lakhs in a chit fund company.

Auraiya News: डाकघर में जमा न कर चिटफंड कंपनी में लगाए 18 लाख

Sun, 19 Mar 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Instead of depositing in the post office, he invested 18 lakhs in a chit fund company.
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निवासी एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें एफडी के लिए दिए गए रुपये डाक घर में जमा न कर चिटफंड कंपनी में लगाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

खानपुर निवासी गुड्डो पत्नी रजाउल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2017 में खानपुर स्थित उसकी जमीन 20 लाख रुपये में बिकी थी। जिस पर उसने 18 लाख रुपये अपने परिचित एजेंट सर्वेश दीक्षित से डाकघर में एफडी में जमा कराने के लिए कहा। इस पर सर्वेश दीक्षित अपने पुत्र मृदुल दीक्षित के साथ उसके घर आए और डाकखाने में पति रजा उल्ला व पुत्री राजिया के नाम से फिक्स डिपोजिट कराए जाने के लिए 18 लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन

पुत्र सिराज की शादी तय होने पर जनवरी 2023 में फिक्स डिपोजिट तुड़वाकर रुपये दिलाने को कहा। इसके बाद सर्वेश दीक्षित ने उन्हें टरकाना शुरू कर दिया। 12 फरवरी 2023 को शाम को जब वह अपने पति रजा उल्ला व पुत्र सिराज के साथ सर्वेश दीक्षित के घर गई। इस पर सर्वेश ने उसके साथ अभद्रता की और आदर्श क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के छह बांड पकड़ा दिए। इसके साथ ही दोबारा आने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डाकघर में रुपये जमा न करके किसी प्राइवेट चिटफंड कंपनी में जमा कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed