{"_id":"6446d0e3ab3baf837404d1e4","slug":"innocents-neck-cut-by-tinshed-that-flew-in-the-storm-death-auraiya-news-c-12-1-196917-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंधी में उड़कर आई टिनशेड से मासूम की कटी गर्दन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंधी में उड़कर आई टिनशेड से मासूम की कटी गर्दन, मौत
Tue, 25 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में तेज आंधी आने से उड़ी एक टिनशेड़ हैंडपंप पर पानी पी रही मासूम पर आ गिरी। इससे उसकी गर्दन कट गई। खून से लथपथ हालत में परिजन मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खानपुर निवासी उस्मान मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी बेटी रोशनी (10) कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। सोमवार दोपहर 2:30 बजे वह स्कूल से पढ़कर घर लौटी। बस्ता रखने के बाद वह घर के पास में लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए पहुंची। पानी पीने के दौरान अचानक आंधी का तेज झोंका आया और मवेशियों के बाड़े में बल्लियों के सहारे रखी एक टिनशेड उड़कर उसके ऊपर आ गिरी। उसकी चपेट में आकर रोशनी की गर्दन कट गई और वह बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
हादसा होते देखकर परिजन व मोहल्ले वाले दौड़े और तुरंत 50 शैया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम रोशनी की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतका के पिता उस्मान ने बताया कि छह भाई-बहनों में रोशनी दूसरे नंबर की थी। स्कूल से लौटने के बाद वह हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गई थी। घटना की जानकारी लोगों ने तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन को दी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही है।