फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innocent getting down from school bus crushed to death

Auraiya Accident: मासूम की स्कूल बस से कुचलकर मौत, उतरते समय हुआ हादसा, परिजनों-ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 19 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Apr 2023 12:26 AM IST
सार

नैना बस से उतर ही रही की कि चालक ने बस आगे बढ़ा दी। संतुलन बिगड़ने से नैना पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Innocent getting down from school bus crushed to death
स्कूल बस ने मासूम को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के उद्यमपुर गांव में स्कूल बस से उतर रही छात्रा बस की चपेट में आ गई। बस के पहियों के नीचे आने से छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उद्यमपुर निवासी दुर्गेश कुमार की पुत्री नैना (7) औरैया के फफूंद रोड स्थित ध्रुव पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने गांव आई थी। नैना बस से उतर ही रही की कि चालक ने बस आगे बढ़ा दी। संतुलन बिगड़ने से नैना पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बस में किसी परिचालक व शिक्षक के न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मानकों को पूरा न करने पर होगी कार्रवाई
एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि मानकों को पूरा नहीं किया गया है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed