{"_id":"6aac2fe59cb337889e03103a","slug":"injured-student-did-not-get-a-stretcher-or-ambulance-at-the-chc-family-members-carried-him-in-their-arms-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151774-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएचसी में घायल छात्र को स्ट्रेचर और एंबुलेंस नहीं मिली, गोद में ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएचसी में घायल छात्र को स्ट्रेचर और एंबुलेंस नहीं मिली, गोद में ले गए परिजन
Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र को बाइक से ले जाते परिजन। संवाद
बेला। सीएचसी में इलाज के लिए आए एक घायल छात्र को न तो स्ट्रेचर नसीब हुआ और न ही एंबुलेंस मिल सकी। मजबूरन परिजन लहूलुहान छात्र को गोद में उठाकर अस्पताल से बाहर लाए और बाइक से दूसरे अस्पताल ले गए। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता।
डमरपुर गांव निवासी रामवीर दोहरे का 13 वर्षीय बेटा विवेक कक्षा 10 का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह कोचिंग जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ आरोपियों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लाए। घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों ने छात्र का वीडियो बनाया तो वहां मौजूद चिकित्सक पर ने उनसे अभद्रता करते हुए सीएचसी से बाहर कर दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को बिधूना सीएचसी रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस या स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की मां फूलन देवी ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन सहित डॉक्टर पर लगे आरोपों की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी हुई है। कोई सरकारी डॉक्टर न होने की वजह से बिधूना सीएचसी रेफर किया गया था। उन्होंने स्ट्रेचर व एंबुलेंस की मांग नहीं की। जब घायल पहुंचे तो वहां संविदा के डॉक्टर थे।
बीपी शाक्य, सीएचसी अधीक्षक