फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inheritance and letter handed over to the old lady before the thirteenth birthday of the deceased

Auraiya News: दिवंगत की तेरहवीं से पहले वृद्धा को सौंपी वरासत व खतौनी

Thu, 03 Oct 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Inheritance and letter handed over to the old lady before the thirteenth birthday of the deceased
औरैया। एक दिवंगत की तेरहवीं संस्कार से पहले जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला गुरुवार को उनके परिजनों से मिलने पहुंच गया। वरासत, खतौनी व एक पौधा देते हुए उन्हें ढांढ़स बंधाया। दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद के ग्राम सलेमपुर निवासी राजा बाबू दुबे तथा नगर औरैया के ब्रह्ननगर निवासी कैलाश नाथ पाण्डेय के निधन के पश्चात उनकी वरासत पत्र, खतौनी, संवेदना पत्र तथा एक का पौध शांति पाठ (तेरहवीं) के पूर्व पहुंचकर उनके परिजनों को उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने दायित्व का निर्वहन कर एक पीड़ित परिवार को समय से उनके हक संबंधी कागजात उपलब्ध कराकर उनकी संवेदना में शरीक हो सकते हैं। यह सभी का दायित्व है कि अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी के साथ समय से निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने नई पहल करते हुए संबंधितों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। किसी के निधन पर उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर शांति पाठ (तेरहवीं) के पहले संबंधित के परिजनों को वरासत पत्र, खतौनी, संवेदना पत्र तथा पौधा उपलब्ध कराते हुए जिला प्रशासन की ओर से शरीक हो।
विज्ञापन

जिससे परिजनों को आवश्यक प्रपत्रों के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी की मृत्यु के शांति पाठ (तेरहवीं) तक विरासत, खतौनी आदि के प्रपत्र प्राप्त नहीं होते हैं तो कलेक्ट्रेट स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर-05683-249660, 299588 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, तहसीलदार सदर रणवीर सिंह व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed