{"_id":"671151747ca55676ce0f7bb1","slug":"inauguration-of-government-millet-purchase-in-achalda-mandi-committee-auraiya-news-c-211-1-aur1006-117798-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अछल्दा मंडी समिति में सरकारी बाजरा खरीद का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अछल्दा मंडी समिति में सरकारी बाजरा खरीद का शुभारंभ
विज्ञापन
औरैया। एक अक्तूबर से जनपद में खुले बाजरा खरीद के 14 केंद्रों पर लगातार सन्नाटा है। वहीं गुरुवार को अछल्दा मंडी समिति स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर एक किसान ने तौल कराते हुए इसका शुभारंभ किया। 16 दिन बाद खाता खुलने के साथ ही विपणन विभाग ने राहत की सांस ली है।
जिले में बाजरा की सरकारी खरीद को लेकर इस बार 14 क्रय केंद्रों को स्थापित किया गया है। इन केंद्रों को एक अक्तूबर से प्रभावी कर दिया है। गुरुवार को अछल्दा मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग के द्वितीय केंद्र पर प्रभारी सुरेंद्र कुशवाहा ने खरीद का खाता खुलवाया।
किसान प्रताप भान सिंह का 29.50 क्विंटल बाजरे की तौल हुई। बता दें कि एक नवंबर से जनपद में धान की खरीद शुरू होनी है। ऐसे में विपणन विभाग की निगाहें फिलहाल बाजरा पर टिकी हैं। धान की उपज आने के बाद काफी काम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं केंद्र प्रभारियों को लेकर लगातार किसानों से संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बाजरा की सरकारी खरीद का अछल्दा केंद्र पर शुभारंभ हो गया है। किसान पंजीकरण कराते हुए केंद्रों पर पहुंचे। किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।