फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In the investigation of ambulance rounds, 40 percent mobile numbers are not being contacted

एंबुलेंस के फेरों की जांच में 40 फीसदी मोबाइल नंबरों से नहीं हो रहा संपर्क

Mon, 26 Sep 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
In the investigation of ambulance rounds, 40 percent mobile numbers are not being contacted
औरैया। सरकारी एंबुलेंस 102 व 108 की सेवा देने के नाम चक्कर बढ़ाए जाने की जांच में बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। जांच में पता चला कि रजिस्टर्ड 40 फीसदी मोबाइल नंबरों से संपर्क ही नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग जांच रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

महानिदेशक परिवार कल्याण ने मनमाने ढंग से 102 व 108 एंबुलेंस के फेरे बढ़ाए जाने की जांच का आदेश जारी किया था। हवाला दिया गया कि जिलों में चल रही एंबुलेंसों में फर्जी तरीके से मरीज दर्शा कर अस्पतालों लाने और ले जाने में चक्कर बढ़ाने की शिकायत शासन को मिल रही थी।
विज्ञापन

जांच की जिम्मेदारी एडी हेल्थ जीके मिश्रा को सौंपी गई। उनके नेतृत्व में औरैया में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते फरवरी, मार्च व अप्रैल माह तक एंबुलेंस से आने व जाने वाले मरीजों की सूची तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में कंपनी को हुए भुगतान, वास्तवित मरीजों की संख्या, पीसीआर में अंकित आधार कार्ड नंबर व मोबाइल नंबर का मिलान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हजारों की संख्या में पीसीआर में मोबाइल नंबर अंकित मिले।
जब उन नंबरों पर कॉल की गई तो 40 प्रतिशत मोबाइल नंबर या तो बंद या पहुंच से बाहर बताते मिले। पीसीआर में अंकित कुछ रिकार्ड में आशाओं के नंबर भी दर्ज मिले हैं। इससे विभाग को फर्जी फेरे बढ़ाए जाने की आशंका है।

-------
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास मोबाइल फोन न होने से आशाएं एंबुलेंस को कॉल करके बुलाती हैं। कभी-कभी जरूरत पड़ने पर वह खुद भी कॉल करती हैं। जिन नंबरों से संपर्क नहीं हो पाया है, उनकी सत्यता पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed