फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In surprise inspections found flaws

औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां

Wed, 12 Aug 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 12 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
In surprise inspections found flaws

जिलाधिकारी ने मंगलवार को बिधूना कस्बे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि जल्द सुधार न किया तो कार्रवाई होगी। डीएम ने वर्षों से बंद पड़े रोडवेज बस स्टैंड पर बसों का संचालन शुरू कराने को एआरएम को निर्देश जारी किए।

विज्ञापन



 
डीएम माला श्रीवास्तव ने कसबे में फैली गंदगी पर अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपालिका यादव को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन



वहीं कई सालों से तैयार खड़े बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान डीएम ने एआरएम हेमंत मिश्रा को बसों का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंड के बंद पड़े कमरों को खुलवाने व पेयजलापूर्ति कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
डीएम ने तहसील की खाली पड़ी भूमि को कब्जे में लेने को एसडीएम मदन चंद्र को निर्देश दिए। वही सड़कों व नालों के चल रहे निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।


डीएम ने एसडीएम बिधूना मदनचंद्र को चकबंदी की कार्रवाई के तहत आईटीआई कालेज को रास्ता निकालने के निर्देश दिए। डीएम बालिका इंटर कालेज पहुंची, उन्होंने चारों तरफ फैली गंदगी देख नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए देने को कहा।



 
महिला अस्पताल के निरीक्षण में परिसर में फैली गंदगी व टूटी बाउंड्रीवाल देख डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ताकीद करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था कराने व टूटी बाउंड्रीवाल बनवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम एके सिंह, सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम बिधूना मदन चंद्र, तहसीलदार बिधूना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed