{"_id":"68bdd2369b39f5aaf40d2834","slug":"in-an-encounter-the-accused-of-cattle-smuggling-was-shot-in-the-leg-16-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1009-131192-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी के पैर में लगी गोली, 16 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी के पैर में लगी गोली, 16 गिरफ्तार
Mon, 08 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07 एयूआरपी 28 पुलिस की गिरफ्त में गो तस्कर। संवाद
औरैया। बिधूना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम व पशु तस्कर के बीच रविवार तड़के वाहन चेकिंग में गांव शामपुर मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली गो तस्कर के पैर में जा धंसी।
घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, बिधूना कोतवाली ने 10 व एरवाकटरा थाना पुलिस ने छह गो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस दो फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसपी अभिजीत आर शंकर ने सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता में मामले की जानकारी दी। इसमें बताया कि कोतवाल मुकेश बाबू चौहान व स्वाट टीम के प्रभारी प्रशांत सिंह फोर्स के साथ रविवार तड़के करीब चार बजे गांव शामपुर तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। शामपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख वह लोग बाइक मोड़ने लगे, लेकिन बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
अपने को घिरता देख बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की कार्रवाई में राजस्थान के जनपद भीलवाड़ा थाना प्रताप नगर के कस्बा पटेल नगर बंजारा बस्ती निवासी रघुवीर के बाएं पैर पर गोली लग गई। इससे वह जमीन पर गिर गया। बाइक चला रहा आरोपी मौके से भाग गया। रघुवीर के पास से पुलिस ने तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा बरामद किए।
पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। पूछताछ में 10 अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। जिन्हें पुलिस ने दबिश देकर बस स्टैंड से पकड़ लिया। वहीं एरवाकटरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव बरौनाखुर्द-कल्यानपुर मार्ग से करीब 400 मीटर अंदर रहने वाले राजस्थान के छह आरोपियों को पकड़ लिया।
उनके पास से 48 गोवंश बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गोवध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
रुपये के लालच में करने लगे गोतस्करी
एसपी के मुताबिक आरोपी मंजेश यादव, शिवा भदौरिया, दीपक, राहुल ने पूछताछ में बताया कि फसल को नुकसान पहुंचा रहे गोवशों को राजस्थान आए लोगों को पकड़ाने की योजना बनाई थी। इसमें उन्हें रुपये मिलते थे।
गोवंश एकत्र कर पांच सितंबर की रात आरोपी डम्पी यादव व उसके साथी ने गोवंश तस्करों को गांव के पास घने जंगल बुलाया। पंजाब के नंबर के कंटेनर में गोवंशों को लोड कर इटावा की तरफ जा रहे थे। तभी शामपुर के पास कंटेनर पलट गया। जिससे 14 गोवंशों की मौत हो गई थी।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
बिधूना पुलिस ने क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी हैप्पी सिंह, बेला के गांव उसराहार निवासी शिवा, बिधूना के गांव रतनपुर बंथरा निवासी दीपक, बिधूना के गांव शामपुर निवासी मंजेश यादव को पकड़ा है। इसके अलावा बिधूना के गांव अनंतापुर निवासी राहुल, राजस्थान जनपद भीलवाड़ा थाना प्रताप नगर के कस्बा पटेल नगर बंजारा बस्ती निवासी रघुवीर पकड़े गए हैं।
भीलवाड़ा कोतवाली के गांव पंचवटी निवासी राहुल, राजस्थान के जनपद कोटा थाना रामगंज मंडी के गांव ढाबा देव निवासी राहुल, ढावा देव निवासी बबलू व पंचवटी निवासी विक्रम उर्फ विक्की को दबोचा है। वहीं, बिधूना पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, दो खोखा, राजस्थान नंबर की बाइक, तीन घायल गोवंश व कंटेनर बरामद किया।
ऐरवाकटरा थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी
एरवा कटरा पुलिस ने राजस्थान के कोटा जगपुरा थाना के गांव कलम का कुआं निवासी अर्जुन, कोटणी के गांव चापडेल निवासी कल्लू, गांव पंचवटी निवासी मुकेश, पंचवटी निवासी जाडी उर्फ नैना, भीलवाड़ा थाना मोडक के गांव ढाबादेव निवासी कल्लो, भीलवाड़ा थाना प्रताप नगर मोहल्ला पटेलनगर निवासी बच्चू को पकड़ा। इनके पास एरवाकटरा थाना पुलिस ने 48 गोवंश बरामद किए।