फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In a battle for supremacy, a motorcyclist pointed a country-made pistol at a young man and opened fire.

Auraiya News: वर्चस्व की जंग में बाइक सवार ने युवक पर तमंचा ताना, झोंका फायर

Fri, 28 Aug 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 28 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
In a battle for supremacy, a motorcyclist pointed a country-made pistol at a young man and opened fire.
फोटो-49- सुभाष चौक पर वारदात के दौरान मौजूद पुलिस व लोग। स्रोत:पुलिस
औरैया। सुभाष चौक स्थित रोडवेज बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वर्चस्व को लेकर शहर के एक चर्चित गैंग के सरगना पर बाइक सवार विरोधी गैंग के सदस्य ने तमंचा तान दिया। आरोपी ट्रिगर दबाता इससे पहले सरगना ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को के हाथ में धक्का मारा तो गोली हवा में चल गई। अचानक फायरिंग से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। यातायात निरीक्षक अख्तर हुसैन व पुलिसकर्मी जितेंद्र चौधरी ने आरोपी को तमंचे के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


चर्चित गिरोह 8055 का सरगना आवास-विकास निवासी कपिल उर्फ गोलू दुबे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी बहन को रोडवेज बस स्टैंड छोड़ने गया था। इसी दौरान शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी हर्षित यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गोलू पर तमंचा तान दिया। गोलू ने फुर्ती दिखाते हुए युवक के हाथ में धक्का मारा तो गोली हवा में चल गई।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस की प्राथमिक जांच में वारदात के पीछे दोनों गुटों की रंजिश और वर्चस्व का विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने हर्षित यादव, अनमोल तिवारी, राघव शुक्ला, आलोक, शिवम राजपूत, अनिकेत ठाकुर व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से पीछा कर रहा था आरोपी

गोलू के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक से काफी समय से उसका पीछा कर रहे थे। सुभाष चौक के पास मौके मिलते ही आरोपी ने फायर झोंक दिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पीड़ित व आरोपी पर दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी हर्षित यादव के खिलाफ कोतवाली समेत अन्य थानों में पांच गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, 8055 गैंग का सरगना गोलू का आपराधिक इतिहास है। सरगना और उनके सदस्य अपने वाहनों पर बॉस लिखाकर रौब झाड़ते थे। एक साल पहले गांव क्योटरा में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान गोलू दुबे ने प्रधान पति अखिलेश पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ 12 गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। गोलू कोतवाली के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है।


घटना के बाद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गोली चलाने वाले आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम लगी है। जल्द उनको भी पकड़ लिया जाएगा।

-अभिषेक भारती, एसपी

फोटो-49- सुभाष चौक पर वारदात के दौरान मौजूद पुलिस व लोग। स्रोत:पुलिस

फोटो-49- सुभाष चौक पर वारदात के दौरान मौजूद पुलिस व लोग। स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed