{"_id":"629118076a510b48d4247e19","slug":"if-exploited-in-the-name-of-encroachment-we-will-agitate-auraiya-news-knp6992185197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के नाम पर शोषण किया तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के नाम पर शोषण किया तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
बैठक कर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी व पदाधिक?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को लेकर बैठक में तय मानकों से हटकर अभियान चलाए जाने पर व्यापारी नेताओं ने आक्रोश जताया है। कहा कि अतिक्रमण के नाम पर यदि जिला प्रशासन ने व्यापारियों का शोषण किया तो जिले भर के व्यापारी आंदोलन करने को विवश होंगे।
अतिक्रमण अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अलग-अलग बैठक की। व्यापारी नेताओं ने पिछले दिनों हुई बैठक का हवाला देते हुए बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर पहली बार में एक हजार रुपये, दूसरी बार में दो हजार रुपये का जुर्माना तथा तीसरी बार में उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्णय किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
अब व्यापारियों को परेशान करने के लिए अतिक्रमण हटाने की चेतावनी और नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि कब्जा पाए जो तो जुर्माने की कार्रवाई की जाए, नोटिस भेज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है जो कि निर्धारित शर्तों के विपरीत हैं। व्यापारियों का शोषण करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, भानू राजपूत, उमेश चौधरी, लोहा व्यापारी एसोसिएशन से अनिल गुप्ता के अलावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, महामंत्री अजीत मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजकुमार सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
पांच फीट टिन शेड डालें, पर नाले के बाहर नहीं
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर मनोज सिंह से शुक्रवार को तहसील स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम से नाले के ऊपर टिनशेड को पांच फीट तक डालने की छूट दिए जाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने व्यापारी नेताओं को पांच फीट तक टिनशेड डालने की छूट इस शर्त पर दी कि वह नाले की जद के बाहर न हो। एसडीएम मनोज सिंह ने बताया कि टिन शेड नाले की जद के बाहर मिलने पर उसे अतिक्रमण की जद में माना जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से नाले के ऊपर किसी भी प्रकार का सामान रखकर अतिक्रमण न करने और टिन शेड को नाले की हद से बाहर न करने की अपील की है।

निर्धारित मानकों से जिला प्रशासन के मुकरने पर आक्रोश जताते उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल के व्यापार?- फोटो : AURAIYA