फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   if bsp government comes then biroo kand inquiry will start

सरकार बनी तो बिकरू कांड की होगी जांच - सतीश मिश्रा

Sat, 21 Aug 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
if bsp government comes then biroo  kand inquiry  will start
औरैया में बसपा की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा को फरसा भेंट करते पूर्? - फोटो : AURAIYA
औरैया। बसपा ने शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने ब्राह्मणों का भेड़ बकरियों की तरह उत्पीड़न किया है। उत्तर प्रदेश में चुन-चुनकर ब्राह्मणों की हत्या की गई है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो बिकरू कांड की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मोहल्ला महावीरगंज स्थित वाटिका में हुई संगोष्ठी सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए 23 जुलाई को अयोध्या में श्रीराम के दर्शन कर इसकी शुरुआत की है। प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा का असली चेहरा दिखाने के बाद ही विश्राम करेंगे। भाजपा ने राम के नाम पर धन और वोट जुटाया। लेकिन न तो राम का मंदिर बनवाया और न जनता को कुछ दिया। राम के नाम पर जुटाए गए करोड़ों रुपये की बंदरबांट की है। उन्होंने रायबरेली के एक परिवार और महोबा के क्रेशर व्यापारी की हत्या के साथ हाथरस कांड और बिकरू कांड पर भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि जिनसे भाजपा यह काम करा रही है, उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों से किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को अपनाकर आगे बढ़ें। ब्राह्मण समाज के लोगों को जागरूक कर 2022 में बहन जी की सरकार बनानी है। पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला व लालजी शुक्ला ने राष्ट्रीय महासचिव को फरसा भेंट किया। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार दोहरे, संघप्रिय गौतम, रामजी तिवारी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर भी साधा निशाना
सतीश मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार में भी अपराध बढ़े थे। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। जब बहन जी सरकार की थी तब रात दो बजे भी महिलाएं घर से निकला करतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed