फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Household items burnt to ashes in two houses

Auraiya News: दो घरों में आग से गृहस्थी का सामान राख

Fri, 10 Mar 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 10 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Household items burnt to ashes in two houses
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र सराय महाजनान में बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से दो घरों में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद सुलग रही आग को ठंडा किया। दोनों घरों में अप्रैल में बेटियों की शादी होनी है।
विज्ञापन

सराय महाजनान निवासी श्रीकृष्ण व रामदयाल के मकानों में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग उस समय लगी जब दोनों परिवारों के सदस्य खाना खाकर खेतों पर काम करने गए थे। आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से पहले श्रीकृष्ण के घर पर रखे छप्पर में आग लगी। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और रामदयाल के घर को अपने चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पुलिस व दमकल की गाड़ियां गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

राम दयाल ने बताया कि दो अप्रैल को पुत्री निर्मला की होने वाली शादी के लिए जुटाया गया सामान बेड, सोफा, कुर्सी एवं तिलक के लिए खरीदा गया सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं, श्रीकृष्ण ने बताया कि आग लगने से गृहस्थी के सामान के साथ अनाज व 22 अप्रैल को पुत्री रोशनी की होने वाली शादी के लिए जुटाया गया सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवारों से जानकारी। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीकृष्ण और रामदयाल के घरों में लगी आग ने दोनों के अरमानों को जलाकर राख कर दिया। श्रीकृष्ण ने बताया कि उसने एक साल पहले से बेटी की शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। किसी तरह से उसने बेटी को देने के लिए सामान खरीदकर रखा था। घर में जगह कम होने के कारण छप्पर के नीचे की सामान रखा था।

एक ही पल में उसके अरमान जल कर राख हो गए। वहीं, रामदयाल का भी बुरा हाल रहा। वह परिवार के बीच बैठ कर सिसकियां भरता नजर आया। दोनों पीडितों को ग्रामीण ढांढस बंधाते रहे। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed