फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Holi special train stopped for five minutes due to non-closing of gate.

Auraiya News: फाटक बंद न होने से पांच मिनट खड़ी रही होली स्पेशल ट्रेन

Mon, 16 Mar 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Holi special train stopped for five minutes due to non-closing of gate.
फोटो-24-रेलवे ट्रैक पर लगी वाहनों की कतार।संवाद
अछल्दा। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह रेलवे फाटक बंद न होेने से बांद्रा टर्मिनल होली स्पेशल एक्सप्रेस पांच मिनट तक आउटर पर रोकनी पड़ी। असल में कई ट्रेनों के गुजरने से क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लगा रहा। ऐसे में फाटक खुला तो दोबारा समय पर बंद नहीं हो सका।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग का फाटक सोमवार सुबह 8:50 बजे बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इससे अछल्दा-फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 28 मिनट बाद 9:18 बजे फाटक खोला गया। इससे ट्रैक पर जाम लग गया। इस बीच कानपुर से इटावा की तरफ जा रही बांद्रा टर्मिनल होली स्पेशल एक्सप्रेस आ गई, लेकिन फाटक बंद न होने से उसे पांच मिनट के लिए आउटर के होम सिग्नल पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल ने आननफानन में फाटक को 9:26 बजे बंद कराया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान अस्पताल से गांव दिलीपपुर मरीज छोड़ने जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। ट्रेन के रवाना होने के बाद खोले गए फाटक से लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed