{"_id":"6ab022aea51442cd700ec173","slug":"high-tension-wire-snaps-and-falls-on-cyclist-uproar-over-death-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151906-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साइकिल सवार पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साइकिल सवार पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, मौत पर हंगामा
Sun, 20 Sep 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17- सद्दाम हुसैन। फाइल फोटो
अजीतमल। आजाद नगर मोहल्ले में रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर साइकिल सवार मजदूर पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में एसडीएम के जांच और मुआवजे के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मूल रूप से क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी 30 वर्षीय सद्दाम हुसैन पत्नी शहनाज के साथ अजीतमल के राजीव नगर मोहल्ले में ससुराल में रह रहे थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार सुबह सद्दाम साइकिल से मजदूरी के लिए जा रहे थे। आजाद नगर मोहल्ले से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क से गुजरते समय अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट इतना जोरदार था कि सद्दाम साइकिल समेत जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया गया है कि सद्दाम का करीब आठ साल पहले निकाह हुआ था लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी शहनाज और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजन और कस्बाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार मीना, तहसीलदार अविनाश वर्मा और सीओ शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए मामले की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद परिजन शव उठाने को राजी हुए।
-- -- -- -- -
जेई बोले इंसुलेशन की कमी से टूटा तार
इस घटना के संबंध में विद्युत निगम के अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि इंसुलेशन में कमी के चलते तार टूटा है। उन्होंने बताया कि पहले लाइन में ट्रिपिंग आई थी, जिसके बाद जैसे ही दोबारा सप्लाई चालू की गई, तार टूटकर गिर गया। जांच रिपोर्ट अधिकारी को भेजी गई है।
-- -- -- -- --
हाइटेंशन लाइनों के नीचे सेफ्टी गार्ड लगाने की मांग
मजदूर की मौत के बाद कस्बे के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कस्बे में जगह-जगह गुजरी हाईटेंशन लाइनों के नीचे सेफ्टी गार्ड लगाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुराने मुगल रोड, सूर्य नगर रोड और बाबरपुर बाजार आदि इलाकों से निकली हाईटेंशन लाइनों के नीचे सेफ्टी न होने से हर समय बड़े हादसे का खतरा मंडराता रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।