फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   high speed bike collision with dcm parked on highway three killed in auraiya

अंतिम सफर: तेज रफ्तार बाइक हाइवे पर खड़ी डीसीएम में घुसी, तीन की मौत

Wed, 08 Sep 2021 10:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 10:58 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है। गुरुवार सुबह पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
high speed bike collision with dcm parked on highway three killed in auraiya
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा से कानपुर की ओर आ रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर औरैया कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर खड़ी डीसीएम में पीछे से जा टकराए। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। पीछे से बाइक पर सवार होकर आ रहे अन्य साथियों व रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


कानपुर नगर के थाना सजेती निवासी रामजीवन ने बताया कि वह अपने भाई सुशील व बुआ के लड़के भीम सिंह, भांजे बड़े निवासी कुटरा मकरंदपुर के साथ पिछले मंगलवार को नौगवां इटावा निवासी बहनोई अवधेश के यहां मकान बनाने के लिए गए थे। बुधवार की शाम को चारों वापस लौटना था। जिसे छोड़ने की बात कह अवधेश व उनके दोस्त राजू निवासी नौगवां इटावा व बड़े को बाइक पर बैठा कर आ रहे थे। बाइक राजू चला रहा था। जबकि पीछे एक अन्य बाइक से भीम सिंह, रामसजीवन व सुशील चल रहे थे। जैसे ही राजू की बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के बाबा होटल के पास पहुंची तभी इनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम में पीछे से जा घुसी। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में राजू (30), अवधेश (32), बड़े (28) की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


पीछे से आए रामजीवन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि वह एक किलो मीटर पहले पेट्रोल डलवाने के रुक गया था। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है। गुरुवार सुबह पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed