{"_id":"67c353137a8675634a023fde","slug":"high-school-student-dies-due-to-bike-fall-auraiya-news-c-211-1-aur1007-123012-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक गिरने से हाईस्कूल के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक गिरने से हाईस्कूल के छात्र की मौत
Sun, 02 Mar 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रांशु फाइल फोटो।
- फोटो : प्रांशु फाइल फोटो।
एरवाकटरा (औरैया)। चचेरे भाई के संग यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10वीं के परीक्षार्थी की बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
सीएचसी में नाजुक हालत देख दोनों घायल को सैफई रेफर किया। वहां छात्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसा एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बिधूना रोड पर गुलालपुर गांव के समीप हुआ।
कन्नौज जनपद के सौरिख थानाक्षेत्र के नगरिया कोरियन निवासी सिपाहीलाल का बेटा प्रांशु (15) कक्षा 10 का छात्र था। वह एरवाकटरा के वीणा वादिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करता था। यूपी बोर्ड परीक्षा में उसका सेंटर बिधूना के स्कूल में गया था।
शनिवार की सुबह प्रांशु अपने चचेरे भाई अमित कुमार के साथ बिधूना क्षेत्र के भटौली स्थित परीक्षा केंद्र सीएमएस इंटर कॉलेज में गणित का पेपर देने जा रहा था। बाइक अमित चला रहा था। गुलालपुर गांव के पास बाइक सवार पहुंचे थे। अचानक उनकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
हादसे में प्रांशु और अमित कुमार घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर गए और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी में दोनों का डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।
इसके बाद परिजन निजी वाहन से इलाज के लिए सैफई हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सक ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।