फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   helmet,AURIYA NEWS

समय से पूर्व चलना है, सिर पर हेलमेट लगाना है

Wed, 15 Jan 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
helmet,AURIYA NEWS
दिबियापुर (औरैया)। कस्बा रामगढ़ के श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज में परिवहन विभाग ने 31 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया। विभाग के अधिकारियों ने छात्र छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने एवं अभिभावकों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की पीटीओ रेहाना बानो ने विद्यार्थियों से यातायात से संबंधित सवाल किए। सवालों का विद्यार्थियों ने जवाब दिया। विभाग के आरआई बलवंत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी स्वयं तो यातायात के नियमों का पालन करें। साथ ही अपने माता पिता व अभिभावकों को बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही नसीहत दी कि वाहन चालकों को शराब पीकर, बिना सीट बेल्ट व ओवर स्पीड में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय के छात्र शशांक ने समय से पूर्व चलना है, सिर पर हेलमेट लगाना है, गीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों को बताया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य गुलाब सिंह व छात्रा मनु यादव, तनु यादव ने भी सड़क सुरक्षा के विषय में संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया। शाक्य महासभा जिलाध्यक्ष अखिलेश शाक्य, मोहित यादव, सुरेंद्र सिंह चौहान, उत्सव तिवारी आदि समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed