फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy storm and rain caused damage to moong and urad

Auraiya News: तेज आंधी-बारिश से मूंग-उड़द को नुकसान

Fri, 29 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 29 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy storm and rain caused damage to moong and urad
फोटो -10- खेत में खड़ी मूंग की फसल। संवाद
बिधूना। रात करीब 10ः30 बजे बृहस्पतिवार को तेज हवाओं, कड़कड़ाती बिजली और बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी। मूंग और उड़द की फसल बारिश से भीग जाने के कारण किसानों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

कई खेतों में फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है जबकि कई किसानों ने फसल काटकर खेतों में एकत्रित कर रखी थी। अचानक हुई बारिश से फसल की फलियों में भी नुकसान हो गया। किसानों का कहना है कि यदि एक सप्ताह तक मौसम साफ रहता तो पूरी फसल सुरक्षित घर पहुंच जाती। कई खेतों में फसल कटाई के इंतजार में खड़ी है।
विज्ञापन

यदि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश होती रही तो मूंग और उड़द की फसल में भारी नुकसान हो सकता है। वहीं बारिश से पीछे की मक्का फसल को काफी राहत मिली है। साथ ही अन्य खेतों की जुताई के लिए भी नमी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फसल प्रभावित
पहले आलू की फसल में नुकसान हुआ था और अब बारिश ने मूंग व उड़द की फसल को प्रभावित कर दिया है। लगभग 40 बीघा में मूंग की फसल तैयार है लेकिन बारिश के चलते नुकसान की आशंका बढ़ गई है। - बीनू राठौर, किसान


----
मक्का को फायदा
बारिश से मूंग और उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है लेकिन मक्का की फसल के लिए यह पानी लाभकारी साबित हुआ है। भीषण गर्मी और बिजली कटौती के चलते मक्का की फसल में लगातार सिंचाई करनी पड़ रही थी। -कुंवर पाल सिंह, किसान

फोटो -10- खेत में खड़ी मूंग की फसल। संवाद

फोटो -10- खेत में खड़ी मूंग की फसल। संवाद

फोटो -10- खेत में खड़ी मूंग की फसल। संवाद

फोटो -10- खेत में खड़ी मूंग की फसल। संवाद

फोटो -10- खेत में खड़ी मूंग की फसल। संवाद

फोटो -10- खेत में खड़ी मूंग की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed