फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Heavy rain late in the evening brought relief from the heat, clouds will rain even today

Auraiya News: देर शाम जमकर हुई बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, आज भी बरसेंगे बादल

Fri, 06 Sep 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain late in the evening brought relief from the heat, clouds will rain even today
औरैया। गुरुवार को पूरे दिन रही तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा। देरशाम जमकर हुई बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। इस दौरान सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


गुरुवार को तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि हवाएं पांच से आठ किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूरब व उत्तर दिशा में चलीं। दिन के समय सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली। जिसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद कभी-कभी हल्के बादल देखने को मिले। लेकिन बारिश न होने से गर्मी का अहसास लोगों को होता रहा। देरशाम लगभग साढ़े सात बजे अचानक तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। न्यूनतम तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक अंक की गिरावट देखने को मिल सकती है। बताया कि पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के साथ ही 10 सितंबर तक मध्य तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना भी है।

हालांकि दो दिन बाद होने वाली बारिश का तापमान पर असर नहीं देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। देर शाम हुई बारिश से शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी, बनारसीदास, गोविंद नगर, गोशाला रोड, फूलमती मंदिर बाजार, शहीद पार्क मार्केट, नेविलगंज आदि मोहल्लों में जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed