{"_id":"6515c011f004adb7580d28d4","slug":"health-team-reached-the-news-of-death-due-to-dengue-the-matter-turned-out-to-be-wrong-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3461-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डेंगू से मौत की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, मामला निकला गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डेंगू से मौत की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, मामला निकला गलत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सराय प्रथम के बुखार पीड़ित किशोर की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसपर परिजनों ने डेंगू होने की आशंका जाहिर। गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक ने टीम के साथ गांव पहुंचकर जांच की तो किशोर की मौत डेंगू से न होने की पुष्टि हुई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।
बुधवार को सराय प्रथम निवासी अखिलेश कुमार के 15 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान कानपुर स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। इस परिजन शव को घर ले आए और डेंगू से किशोर की मौत होने की आशंका जाहिर की। इस पर गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिचल पांडेय आरजी मिश्रा, कुलदीप कुमार, मिराज मंसूरी आदि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ सराय प्रथम पहुंचे। जहां उन्हें मृतक के पिता अखिलेश ने बताया कि बेटे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर वह बेटे को कानपुर इलाज के लिए ले गए थे। निजी पैथोलॉजी पर किट से जांच करवाने पर बेटे में डेंगू के लक्षण मिले थे। बुधवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक ने मृतक किशोर के मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच की। जिसमें किशोर की मौत कार्डिएक अरेस्ट से होने की पुष्टि थी। इस पर स्वास्थ्य टीम ने राहत की सांस ली। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को किशोर की डेंगू से मौत होने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा गया था। टीम ने मृतक के परिजनों का डेंगू रैपिड टेस्ट किया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही, इसके साथ ही पड़ोसियों की भी जांच की गई तो महज जुकाम-खांसी के मरीज मिले। जिन्हें दवा वितरित की गई थी। मामले में गुरुवार उन्होंने स्वयं गांव पहुंचकर जांच की तो किशोर की मौत कार्डिएक अरेस्ट से होने की पुष्टि हुई है। इधर स्वास्थ विभाग की टीम ने सौहरी गढि़या के पास के गांव पुर्वा मदन सिंह में अभियान चलाया। 55 घरों के सर्वे में महज दो घरों में लार्वा बरामद किया गया। वहीं पांच बुखार रोगी व 15 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले। जिन्हें दवा वितरित करने के साथ लार्वा नष्ट कर फॉगिंग करवाई गई।