फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health team conducted survey of dengue infected people in the area

Auraiya News: डेंगू संक्रमितों की क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम ने किया सर्वे

Wed, 11 Oct 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Health team conducted survey of dengue infected people in the area
औरैया। जिले में डेंगू संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को आई एलाइजा जांच में चार नए डेंगू के मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिबियापुर क्षेत्र के नौली, सुजानपुर, शहर की सैनिक कालोनी, पीताराम पुर्वा बिधूना में एक-एक मरीज डेंगू संक्रमित मिला। बीमारी फैली होने की जानकारी पर नौली पहुंची टीम ने 24 घरों का सर्वे किया। जिसमें उन्हें तीन घरों में एडीज लार्वा मिला। साथ ही चार बुखार व नौ अन्य रोगों से ग्रसित मरीज मिले। सुजानपुर में 15 लोग बीमार मिले, यहां 22 घरों में से पांच में एडीज लार्वा पाया गया। सैनिक कालोनी में 125 घरों में छह घरों में लार्वा मिला। इस दौरान टीम को आठ लोग बीमार भी मिले। पीताराम पुर्वा में भी टीम को 22 लोग बीमार मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बताया सभी जगहों पर लार्वा नष्ट कर बीमार लोगों का उपचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन

--------------

समूह गान प्रतियोगिता 15 को

औरैया। भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत की राष्ट्रीय समूहगान की प्रांतीय प्रतियोगिता शाखा औरैया द्वारा 15 अक्तूबर रविवार को चौधरी विश्वंभर सिंह भारतीय विद्यालय में दोपहर 11 बजे से होगी। जानकारी शाखा सचिव गोपाल जी वर्मा ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed