{"_id":"61929e1c98480d1f863e6a41","slug":"health-dengu-corona-auraiya-auraiya-news-knp664023928","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू और कोरोना से एक-एक और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू और कोरोना से एक-एक और संक्रमित मिले
विज्ञापन
औरैया। डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच सोमवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित भी पाया गया। कोरोना संक्रमित के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमित व्यक्ति की हिस्ट्री जानने के साथ संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कर सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को उमरैन ऐरवाकटरा निवासी 25 वर्षीय युवक की एलाइजा सैंपल की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इधर कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए स्वास्थ्य टीमें लगातार जांच कर रहीं हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो रविवार को 1296 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें अछल्दा निवासी 55 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित मिला। कोरोना के जिले में अब दो सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमित युवक का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
इधर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि टीमों को निर्देशित किया है कि सैंपलों की संख्या बढ़ाएं। जिससे कि संक्रमण को नियंत्रण में किया जा सके। साथ ही निर्देशित किया गया है कि हर बीमार व्यक्ति का उपचार किया गया। गंभीर मरीजों और डेंगू व कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों को विशेष रुप से उपचार कर उनकी जांच की जाएं।
विज्ञापन
वहीं, 50 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को गंभीर हालत में पहुंचे पांच मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि 477 विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाएं दीं गईं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दोपहर बाद आराम मिलने पर घर वापस भेजा गया।