{"_id":"618ff62ecbd71100537040b8","slug":"health-civic-auraiya-auraiya-news-knp6636440140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी से मायूस होकर लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी से मायूस होकर लौटे मरीज
विज्ञापन
फोटो-13एयूआरपी-29- सुबह 10 बजे तक सीएचसी गेट पर लटका रहा ताला। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज (औरैया)। रुरुगंज के स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को डाक्टरों के देर से पहुंचने पर इलाज कराने आए ग्रामीण मायूस होकर लौट गए।
क्षेत्र में इन दिनों बुखार का प्रकोप है। अधिकारी डाक्टरों को समय से अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी रुरुगंज पीएचसी में डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। रुरूगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के समय से न पहुंचने से इलाज कराने आए ग्रामीण निराश होकर लौटते हैं। ग्रामीण दीप कुमार राजपूत, अवनीश कुमार, अनोखेलाल आदि ने बताया कि शनिवार को नौ बजे से पीएचसी के गेट के बाहर खड़े रहे। 10 बजे तक कोई नहीं पहुंचा।
इस कारण कुछ लोग अस्पताल से लौट गए। वहीं 10:20 बजे चिकित्सा अधिकारी पहुंचीं। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में कुछ काम होने की वजह से पीएचसी पहुंचने में थोड़ी देर हुई है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पतालों में देर से पहुंचने वाले स्वास्थ्य कर्मी व डाक्टरों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।