{"_id":"618ab98e0f754b75dd08db1c","slug":"health-civic-auraiya-auraiya-news-knp6628723118","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर नहीं आते एक्सरे टेक्नीशियन, लौटते मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर नहीं आते एक्सरे टेक्नीशियन, लौटते मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे टेक्नीशियन के समय से न आने पर मरीजों को घंटों इंतजार के बाद लौटना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर एक बजे तक एक्सरे कक्ष में कोई नहीं था। काफी मरीज बिना एक्सरे कराए ही लौट गए।
ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए सरकार प्रयासरत है, लेकिन लापरवाह अधिकारी और कर्मचारी प्रयास पर पानी फेर रहे है। बिधूना स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा मरीजों को झेलना पड़ रहा है। अक्सर लेटलतीफी के कारण मरीजों को लौटना पड़ता है। मंगलवार को बिधनू सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन कई घंटे बाद भी नहीं पहुंचे। एक्सरे कराने पहुंची गुड़वान नगला निवासी अलका और बढ़िन निवासी चमली ने बताया कि उनके साथ काफी लोग एक्सरे कराने के लिए सुबह से बैठे थे।
दोपहर एक बजे तक जब कोई नहीं पहुंच तो कुछ मरीज लौट गए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि अस्पताल न आने पर एक्सरे टेक्नीशियन को गैरहाजिर किया गया है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बिधूना सीएचसी पहुंचकर जानकारी करेंगे। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।