फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

59 ने जीती कोरोना से जंग, 12 नए संक्रमित मिले

Fri, 02 Oct 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। शुक्रवार को 12 कोरोना पॉजिटिव मिले, 59 लोग स्वस्थ हुए। कई दिन बाद संक्रमितों की संख्या घटने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिले में अभी तक 2319 संक्रमित सामने आए हैं। इनमें 2033 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 256 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 59 संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। जिले में अब तक कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 2033 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आरटीपीसीआर के 421, ट्रू-नॉट के चार और एंटीजन के 475 सैंपल लिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा से 1335 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 12, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में एक, एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय में एक संक्रमित मरीज भर्ती है। होम आइसोलेशन में 209 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को जिले में छह नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र 121 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
अजीतमल ब्लाक के कस्बा बाबरपुर स्थित नवीन नगर में चार, उप जिलाधिकारी अजीतमल एक, गांव दलेलनगर में एक, सेदपुर में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव बिहारीपुर पिपरौली शिव में एक, थुलपिया में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के परशुराम गली लोहिया नगर दिबियापुर में एक संक्रमित मिला है। इसके साथ ही एक और संक्रमित मरीज मिला है। जिसका पता स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed