फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

घर-घर जाकर जागरूक कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। पोषण माह के तहत जिले में पूरे सितंबर माह जन जागरुकता की विभिन्न गतिविधियां हो रहीं हैं। कोरोना के इस दौर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर धात्री महिलाओं एवं गर्भवतियों को सुपोषण का संदेश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत औतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी सहित आशा उमा देवी और इंद्रवती ने लोगों को जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चे के छह माह का होने पर ऊपरी आहार की शुरुआत में देरी होने से बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास पर असर पड़ने और उसमें कुपोषण का खतरा बढ़ने से रोकने के बारे में भी आवश्यक सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने बताया कि जनपद में बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए विशेष पोषण माह सात सितंबर से शुरू हुआ है। इस दौरान सुपोषण के बारे में जागरुकता लाने के लिए चित्रकारी, स्लोगन तथा रंगोली से संदेश दिया जा रहा है। सुपोषण अभियान के तहत गंभीर कुपोषित बच्चों का अलग से चिह्नांकित करके उन्हें पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धात्री माता जानकी निराला कहती हैं, सहजन का पेड़ हमारे घर के आंगन और खेत में लगा हुआ है लेकिन उसके महत्व के बारे में हमें नहीं पता था। गांव में चल रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पौष्टिक आहार की जानकारी आंगनबाड़ी दीदी से मिली। इसकी पत्तियों में प्रोटीन होता है, यह प्रोटीन किसी भी प्रकार से मांसाहारी स्रोत से मिले प्रोटीन से कम नहीं है। इसमें सभी आवश्यक एमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed