फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

कोरोना काल में आयुष्मान योजना से 300 लोगों को मिला जीवनदान

Wed, 02 Sep 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जहां एक ओर लोगों को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। संकट की इस घड़ी में अपने परिवार के किसी सदस्य का बड़े स्तर पर इलाज करा पाना मुश्किल सा है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लोगों के वरदान साबित हुई है। इसके तहत कोरोना काल में जिले के 300 कमजोर वर्ग के परिवारों को इस योजना के तहत नि:शुल्क इलाज लाभ मिला है। जिसमें 118 लोगों को जनपद में ही इलाज मुहैया करवाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र सभी लोग जिन्होंने अभी तक अपना गोल्डन कार्ड नहीं बनवाया है। वह जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनवा लें और इस योजना का लाभ उठाए। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. सलभ मोहन ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर व ह्रदय रोग सहित 1450 किस्म की बीमारियों का इलाज नि:शुल्क कराया जा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के लोगों की संख्या या उम्र की बाध्यता नहीं है। उन्होने बताया आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना 2011 के आधार पर जनपद के 1,05,589 परिवार चिन्हित किये गए हैं। जिनमें से लगभग 79,941 हजार गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं। लॉक डाउन के दौरान जिले में दूसरे राज्यों एवं प्रान्तों से आने वाले 110 प्रवासियों को आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लाभार्थी के रूप में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित किया गया। जिनमें से अब तक 70 प्रवासियों के गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ज्योतींद्र मिश्र ने बताया कि कोरोना काल में जिले के 300 लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिला है। इनमें 41 लोगों का कैंसर का इलाज हुआ। 16 लोगों की सर्जरी करवाई गयी। गुर्दे की बीमारी के 6 मरीज थे। आंखों के इलाज के दस मरीज, मल्टीपल स्पेशलिटीज के 11 और 188 लोगों ने जनरल मेडिसिन का इलाज लिया। उन्होंने बताया की योजना के शुरुआत से अब तक कुल 2,336 लोगों ने नि:शुल्क इलाज का लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed