फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

आइसोलेटेड हॉस्पिटल दिबियापुर में भर्ती चारों करोना पॉजिटिव मरीज सरसौल भेजे गए

Mon, 06 Apr 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
health
औरैया/दिबियापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती चारों कोरोना संक्रमित तब्लीग जमातियों को कानपुर नगर के सरसौल स्थित मंडल स्तरीय लेवल वन आइसोलेटेड हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। यह फैसला सोमवार को शासन से आए एक आदेश के बाद लिया गया। इस आदेश में मंडल के सभी जिलों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को सरसौल में भर्ती किया जाना है।
विज्ञापन

तब्लीग जमात के चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को 04 अप्रैल को सौ शय्या जिला अस्पताल चिचौली के आइसोलेशन वार्ड से निकाल कर दिबियापुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड (लेवल वन) में भर्ती कराया गया था। इस बीच शासन से आए आदेश के तहत कि कानपुर मंडल के सभी जिलों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों कानपुर के सरसौल स्थित चिकित्सालय में रखा जाएगा। इससे सभी की देखभाल करना आसान हो जाएगा। यह आदेश आते ही दिबियापुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चारों कोरोना संक्रमितों को सरसौल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। सोमवार की देर रात विशेष एंबुलेंस से चारों को कानपुर के सरसौल भेजा गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सभी को कानपुर के सरसौल भेजने के निर्देश मिले है। इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया है। हालांकि कोरोना पॉजिटिव चारों मरीजों की स्वास्थ्य में सुधार है। दिबियापुर से सभी मरीजों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed