{"_id":"5e8a152f8ebc3e772431bca9","slug":"health-auraiya-news-knp553891145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित जमातियों का पांचवे दिन दोबारा सैंपल जांच को भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित जमातियों का पांचवे दिन दोबारा सैंपल जांच को भेजा जाएगा
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए तब्लीगी जमात के चार लोगों की हालत सामान्य है। चिकित्सकों एवं मरीजों के लिए कोरोना संक्रमण के दौरान लागू होने वाला प्रोटोकाल लागू कर दिया गया है। चारों जमातियों का सोमवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार की शाम दिबियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित लेवल वन के आइसोलेशन वार्ड में चार जमातियों को भर्ती कराया गया था। सीएचसी अधीक्षक डा.जितेंद्र यादव के अनुसार चारों की देखभाल के लिए 25 प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम छह चिकित्साधिकारियों डॉ.अब्दुल करीम, डॉ.विजय आनंद, डॉ.राम द्विवेदी, डॉ.अजय, डॉ.जयवीर, डॉ.सऊद अहमद के नेतृत्व में चारों मरीजों की देखभाल में लगा है। प्रत्येक आठ घंटे की शिफ्ट में दो चिकित्साधिकारी एवं उनके सहयोगी स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहते हैं। शिफ्ट में दो बार कोरोना संक्रमितों की नियमित जांच हो रही है। अभी तक चारों की हालत सामान्य बनी हुई है।
नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी के अनुसार अब पांचवें दिन चारों कोरोना संक्रमित मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। कोरोना निगेटिव आने पर अगले 24 घंटे में दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। दोबारा निगेटिव आने पर उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। पांचवें दिन के सैंपल में कोरोना पाजिटिव आने पर उन्हें अगले 14 दिनों तक आईसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा।